HomePatialaसिविल डिफेंस प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण योजना के तहत शिविर की शुरुआत

सिविल डिफेंस प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण योजना के तहत शिविर की शुरुआत

शिविर में पटियाला के वॉलंटियर्स को आपदाओं के समय स्वयं व आम जनता की सुरक्षा का दिया जाएगा प्रशिक्षण

पटियाला, 6 फरवरी 2026: पंजाब होम गार्ड्स के डीजीपी एवं सिविल डिफेंस पंजाब के डायरेक्टर संजीव कालड़ा के निर्देशों के अनुसार सात दिवसीय सिविल डिफेंस प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण योजना के तहत एक शिविर की शुरुआत पंजाबी यूनिवर्सिटी के कला भवन में की गई। इस शिविर का उद्घाटन जिला कमांडर गगनप्रीत सिंह ढिल्लो ने दीप प्रज्वलित कर किया।

जिला कमांडर गगनप्रीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को नागरिक सुरक्षा की 12 सेवाओं, वार्डन सेवा, फायर सेफ्टी, प्राथमिक उपचार, सीपीआर, डूबते व्यक्ति को बचाने के तरीके, प्राकृतिक आपदाओं से निपटने, सड़क सुरक्षा, लिफ्टिंग-सिफ्टिंग तथा सुरक्षा के साथ राहत कार्यों में भागीदारी के बारे में जानकारी दी जाएगी और उसका व्यावहारिक अभ्यास भी कराया जाएगा।

इस अवसर पर डायरेक्टर यूथ सर्विसेज डॉ. भीम इंदर सिंह, चीफ वार्डन सिविल डिफेंस पटियाला कमरजीत सिंह सेखों तथा सिविल डिफेंस के नोडल अधिकारी एवं कंपनी कमांडर मोहंदीप सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा चीफ वार्डन कमरजीत सिंह सेखों और प्लाटून कमांडर तरविंदर सिंह के साथ कुल 120 वॉलंटियर्स ने शिविर में भाग लिया।

चीफ वार्डन सिविल डिफेंस पटियाला कमरजीत सिंह सेखों ने बताया कि प्रशिक्षण के समापन पर सभी वॉलंटियर्स को प्रमाण पत्र, ट्रैक सूट, टी-शर्ट तथा सिविल डिफेंस से संबंधित पुस्तकें वितरित की जाएंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments