HomePunjabजालंधर में AAP नेता लक्की ओबरॉय की गोली मारकर हत्या, मॉडल टाउन...

जालंधर में AAP नेता लक्की ओबरॉय की गोली मारकर हत्या, मॉडल टाउन में सनसनी

जालंधर, 06 फरवरी 2026: जालंधर में आज सुबह एक बड़ी वारदात सामने आई है। आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता लक्की ओबरॉय की मॉडल टाउन इलाके में स्थित एक गुरुद्वारा साहिब के बाहर अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से पूरे शहर में दहशत और सनसनी फैल गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लक्की ओबरॉय गुरुद्वारा साहिब के बाहर अपनी थार गाड़ी में मौजूद थे, तभी बदमाशों ने उनकी गाड़ी पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। हमलावरों ने कुल पांच गोलियां चलाईं, जिससे थार के शीशे टूट गए और ओबरॉय गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि उनकी छाती में दो गोलियां और सिर में एक गोली लगी थी।

घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर सील कर दिया है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। हमलावरों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस हत्या ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments