हर व्यक्ति का बनेगा स्वास्थ्य बीमा कार्ड, कोई भी इलाज से वंचित नहीं रहेगा – डॉ. बलबीर सिंह
पंचायत भवन पटियाला में 18 लाभार्थियों को 51-51 हजार रुपये के चेक वितरित
पटियाला, 5 फरवरी 2026: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने आज गांव कंसूहा कलां में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत चल रही 10 लाख रुपये की मुफ्त स्वास्थ्य बीमा योजना की पंजीकरण प्रक्रिया का मौके पर जायज़ा लिया। इस दौरान उन्होंने पंजीकरण कार्य की प्रगति की समीक्षा की।
डॉ. बलबीर सिंह ने स्वयं लोगों से संवाद कर स्वास्थ्य बीमा कार्ड बनाने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी और मौके पर मौजूद लोगों को अधिक से अधिक इस योजना का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पंजाब का कोई भी नागरिक इलाज से वंचित न रहे।
स्वास्थ्य मंत्री ने स्पष्ट किया कि इस योजना के तहत हर पात्र व्यक्ति का स्वास्थ्य
बीमा कार्ड बनाया जाएगा, जिसके माध्यम से सरकारी तथा सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और लोगों को घर के नज़दीक उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने गांववासियों से अपील की कि वे अपने दस्तावेज़ तैयार रखकर समय पर पंजीकरण करवाएं।
इसके अलावा, डॉ. बलबीर सिंह ने पंचायत भवन पटियाला में सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भी शिरकत की। इस अवसर पर विभाग की कल्याणकारी योजनाओं के तहत 18 लाभार्थियों को 51-51 हजार रुपये के चेक वितरित किए गए।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार अल्पसंख्यकों और समाज के कमजोर वर्गों की आर्थिक मजबूती के लिए लगातार काम कर रही है और कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार की हर योजना का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पूरी पारदर्शिता के साथ पहुंचाया जाएगा।
इस मौके पर विभागीय अधिकारी, स्थानीय नेता, सामाजिक प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।






