HomeNationalवाई. खेमचंद सिंह आज मणिपुर के नए मुख्यमंत्री के रूप में लेंगे...

वाई. खेमचंद सिंह आज मणिपुर के नए मुख्यमंत्री के रूप में लेंगे शपथ 

इंफाल, 4 फरवरी 2026: राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) विधानसभा दल के नेता वाई. खेमचंद सिंह बुधवार शाम 6 बजे मणिपुर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। इस संबंध में सरकार की ओर से आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है।

शपथ ग्रहण समारोह लोक भवन में आयोजित किया जाएगा, जहां सुबह से ही तैयारियां चल रही हैं। भाजपा की मणिपुर इकाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि वाई. खेमचंद सिंह का शपथ ग्रहण समारोह आज, 4 फरवरी 2026 को शाम 6 बजे लोक भवन में होगा।

पोस्ट में आगे कहा गया है कि सिंह के अनुभव और दूरदर्शी नेतृत्व में मणिपुर शांति, विकास और सुशासन के मार्ग पर आगे बढ़ेगा, जिससे राज्य में स्थिरता और प्रगति के एक नए युग की शुरुआत होगी।

इससे पहले दिन में 62 वर्षीय खेमचंद सिंह ने मणिपुर में सरकार गठन का दावा पेश किया। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष फरवरी से अशांत मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू था। खेमचंद सिंह के नेतृत्व में एनडीए के प्रतिनिधिमंडल ने लोक भवन में राज्यपाल अजय कुमार भल्ला से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा प्रस्तुत किया।

राज्यपाल से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में कुकी-प्रभावित जिलों चुराचांदपुर और फेरजॉल के दो विधायक भी शामिल थे। खेमचंद सिंह को मंगलवार को नई दिल्ली में पहले भाजपा विधायक दल और बाद में एनडीए विधायक दल का नेता चुना गया था।

इससे पहले भाजपा विधायक थोंगबम बिस्वजीत ने कहा था कि खेमचंद सिंह सहित कुल पांच विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments