HomePunjabमोहाली में दिनदहाड़े हुए गुरविंदर सिंह उर्फ गैरी हत्याकांड का खुलासा, दो...

मोहाली में दिनदहाड़े हुए गुरविंदर सिंह उर्फ गैरी हत्याकांड का खुलासा, दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार

मोहाली, 4 फरवरी 2026: मोहाली के जिला प्रशासनिक परिसर के बाहर दिनदहाड़े हुए गुरविंदर सिंह उर्फ गैरी की हत्या के मामले में मोहाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बलतेज सिंह उर्फ बंटी, निवासी जिला फरीदकोट और मंगत सिंह उर्फ मैक्स, निवासी जलालाबाद के रूप में हुई है। इस संबंध में एसएसपी मोहाली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जानकारी दी।

एसएसपी ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल की गई पल्सर मोटरसाइकिल और एक होंडा कार भी बरामद कर ली गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस हत्याकांड के तार गैंगस्टरों से जुड़े हुए हैं।

पुलिस ने मामले की गहन जांच करते हुए इस केस में कई अन्य आरोपियों को भी नामजद किया है, जिनमें सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़, विक्की सिंह उर्फ विक्की सट्टे वाला और रवि कुमार उर्फ रवि फरीदकोटिया शामिल हैं।

एसएसपी मोहाली ने कहा, “इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। वारदात में इस्तेमाल किए गए वाहन भी पुलिस के कब्जे में हैं।”

पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में इस हत्याकांड से जुड़े और खुलासे होने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments