HomeNationalबजट 2026 के बाद शेयर बाजार में भारी गिरावट

बजट 2026 के बाद शेयर बाजार में भारी गिरावट

सेंसेक्स 2300 अंक लुढ़का, निवेशकों को बड़ा झटका

नई दिल्ली, 01 फरवरी 2026: केंद्रीय बजट 2026 के पेश होते ही शेयर बाजार में भारी उथल-पुथल देखने को मिली। बजट के बाद बाजार में हाहाकार मच गया और दिग्गज कंपनियों के शेयर ताश के पत्तों की तरह ढह गए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स अचानक क्रैश हो गया, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में भी तेज गिरावट दर्ज की गई।

बीएसई सेंसेक्स एक ही झटके में 2300 अंकों से ज्यादा टूट गया, वहीं एनएसई निफ्टी करीब 750 अंकों तक लुढ़क गया। इस बाजार गिरावट का असर रिलायंस, बीईएल और अडानी पोर्ट्स समेत कई बड़ी कंपनियों के शेयरों पर पड़ा, जिनमें भारी बिकवाली देखी गई।

बजट पेश होने से पहले बीएसई सेंसेक्स 82,388.97 के स्तर पर खुला था, जो इसके पिछले बंद 82,269 से ऊपर था। हालांकि, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के संसद में बजट भाषण के दौरान बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव बना रहा। बजट के अंत तक आते-आते सेंसेक्स अचानक करीब 2,370 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ नीचे आ गया।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई निफ्टी भी दबाव में नजर आया। शुरुआती उतार-चढ़ाव के बाद इसकी गिरावट और तेज हो गई और यह लगभग 750 अंकों की कमजोरी के साथ कारोबार करता दिखा।

शेयर बाजार में आई इस अचानक गिरावट ने निवेशकों की संपत्ति पर भी गहरा असर डाला है। नुकसान का अंदाजा बीएसई के मार्केट कैपिटलाइजेशन के आंकड़ों से लगाया जा सकता है। पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को बीएसई का मार्केट कैप करीब 460 लाख करोड़ रुपये था, जो आज करीब 8 लाख करोड़ रुपये घटकर 452 लाख करोड़ रुपये रह गया है।

बजट के बाद आई इस तेज गिरावट ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है और बाजार की दिशा को लेकर अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments