HomePunjabडेरा सचखंड बल्लां पहुंचे पीएम मोदी, गुरु रविदास जयंती पर पंजाब को...

डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे पीएम मोदी, गुरु रविदास जयंती पर पंजाब को दी बड़ी सौगातें

जालंधर, 1 फरवरी 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जालंधर स्थित रविदासिया समुदाय के सबसे बड़े धार्मिक स्थल डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे। संत निरंजन दास के चरण स्पर्श करने के बाद प्रधानमंत्री ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा, “मेरा संबंध संत रविदास जी की जन्मस्थली काशी से है। मैं पंजाब की पवित्र धरती को नमन करता हूं।”

प्रधानमंत्री दिल्ली से आदमपुर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उन्होंने सबसे पहले आदमपुर हवाई अड्डे का नाम बदलकर ‘श्री गुरु रविदास महाराज जी हवाई अड्डा, आदमपुर’ किए जाने का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने लुधियाना के हलवारा में बने अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए टर्मिनल का वर्चुअल उद्घाटन भी किया।

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश के सागर में श्री गुरु रविदास को समर्पित एक भव्य मंदिर का निर्माण किया जा रहा है और उन्हें उसका शिलान्यास करने का सौभाग्य मिला। उन्होंने गुरु रविदास जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गुरु जी की शिक्षाएं आज भी समाज को दिशा दिखा रही हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि एक समय था जब भारतीय उत्पाद पूरी दुनिया में सर्वश्रेष्ठ माने जाते थे, लेकिन गुलामी के दौर में यह स्थिति कमजोर हुई। अब समय है कि देश फिर से गुणवत्ता पर ध्यान केंद्रित करे और विश्व में नंबर एक उत्पादक बने। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास ने श्रम की गरिमा का सम्मान किया और उनकी सरकार भी उन्हीं विचारों को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने उल्लेख किया कि अब संत रविदास जयंती राष्ट्रीय पर्व का स्वरूप ले चुकी है और कई राज्यों में इस दिन अवकाश घोषित किया गया है।

पीएम मोदी ने पंजाब के युवाओं और उद्योगपतियों से अपील करते हुए कहा, “मैंने आपके लिए विश्व बाजार खोल दिया है, अब यह आपकी जिम्मेदारी है कि उत्पादों की गुणवत्ता सर्वोत्तम हो। दुनिया को गर्व से कहना चाहिए कि यह सामान भारत में बना है।”

उन्होंने जोर दिया कि गुणवत्तापूर्ण उत्पादन ही भारत को वैश्विक पहचान दिला सकता है और यही विकसित भारत की मजबूत नींव है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments