HomePatiala निवेश के नाम पर विदेशी दौरे, पंजाब के युवाओं से धोखा –...

 निवेश के नाम पर विदेशी दौरे, पंजाब के युवाओं से धोखा – मोहित मोहनद्रा

 निवेश, उद्योग और रोजगार को लेकर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ने आप सरकार को घेरा

निवेश दावों पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग – मोहित मोहनद्रा

पटियाला, 1 फरवरी, 2026: मुख्यमंत्री भगवंत मान के प्रस्तावित विदेशी दौरे से पहले पंजाब यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष मोहित मोहनद्रा ने आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि निवेश के नाम पर किए जा रहे विदेशी दौरे केवल “कथित निवेशों” तक ही सीमित रह गए हैं, जबकि ज़मीनी स्तर पर कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आया है।

मोहित मोहनद्रा ने कहा कि चार साल के कार्यकाल के बावजूद आप सरकार पंजाब में न तो नए उद्योग ला पाई है और न ही युवाओं को रोजगार दे सकी है। अब अपने कार्यकाल के अंतिम दौर में सरकार विदेशी दौरों के जरिए जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने मुख्यमंत्री और आप सरकार के समक्ष सवाल उठाते हुए कहा कि पिछले चार वर्षों में सरकार ने निवेश के लिए आखिर किया क्या? यदि सरकार वास्तव में गंभीर थी तो निवेश की बात करने में इतनी देरी क्यों की गई। उन्होंने यह भी सवाल किया कि दुनिया के सबसे बड़े निवेश सम्मेलन ‘दावोस’ में पंजाब का प्रतिनिधित्व क्यों नहीं किया गया।

यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री के जापान दौरे का हवाला देते हुए कहा कि उस दौरे के बाद ज़मीनी स्तर पर क्या बदलाव आया? कितने नए उद्योग लगे, कितनी फैक्ट्रियां शुरू हुईं और पंजाब के युवाओं को कितनी नौकरियां मिलीं सरकार इसका जवाब दे।

मोहित मोहनद्रा ने आरोप लगाया कि ये विदेशी दौरे सरकारी पैसे से किए गए केवल “पर्यटन” बनकर रह गए हैं, जिनकी कोई जवाबदेही सरकार नहीं ले रही। उन्होंने मांग की कि आप सरकार अब तक किए गए सभी विदेशी दौरों के बाद किए गए निवेश दावों को लेकर तुरंत एक श्वेत पत्र जारी करे और जनता को वास्तविक स्थिति से अवगत कराए।

अंत में मोहित मोहनद्रा ने कहा कि पंजाब के युवाओं को नारों या विदेशी दौरों की तस्वीरों की नहीं, बल्कि रोजगार, उद्योग और राज्य के लिए एक ठोस व भरोसेमंद भविष्य की योजना की आवश्यकता है।

फोटो: प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मोहित मोहनद्रा

जारीकर्ता

गोल्डी पीआरओ (मोहित महिंद्रा, कांग्रेस)

9872612881

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments