HomePunjabखन्ना में 81 वर्षीय एनआरआई बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, इलाके में...

खन्ना में 81 वर्षीय एनआरआई बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, इलाके में दहशत का माहौल

खन्ना, 1 फरवरी 2026: लुधियाना जिले के अंतर्गत आने वाले खन्ना की नई आबादी इलाके में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां 81 वर्षीय एनआरआई बुजुर्ग महिला जगपाल कौर की अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में डर और दहशत का माहौल बना हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लिबड़ा बिल्डिंग के पास रहने वाली बुजुर्ग महिला की हत्या रात के समय की गई। मृतका की पहचान जगपाल कौर पत्नी सुरजीत सिंह के रूप में हुई है। वह एनआरआई थीं और पेशे से सेवानिवृत्त अध्यापिका थीं। बताया जा रहा है कि जगपाल कौर अक्टूबर 2025 में कनाडा से भारत आई थीं और अप्रैल माह में दोबारा कनाडा लौटने की तैयारी कर रही थीं।

सूत्रों के मुताबिक, जब घर के अंदर से बदबू आने लगी तो आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर के भीतर से जगपाल कौर का शव बरामद किया। शव के हाथ और मुंह बंधे हुए थे, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि हमलावरों ने पहले उन्हें काबू में किया और फिर उनकी हत्या की। इससे स्पष्ट होता है कि यह वारदात पूरी योजना के तहत और सोची-समझी साजिश के साथ अंजाम दी गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। इस जघन्य हत्या के बाद इलाके के लोगों में भारी रोष और भय व्याप्त है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments