HomePatialaमुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना को पंजाब भर में लोगों का भारी समर्थन: डॉ....

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना को पंजाब भर में लोगों का भारी समर्थन: डॉ. बलवीर सिंह

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत कार्ड बनाने के लिए राज्य में 800 कैंप लगाए जाएंगे – स्वास्थ्य मंत्री 
कहा, 100 प्रतिशत पंजाब सरकार के फंडों से चलेगी मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना 

पटियाला, 31 जनवरी, 2026: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और मेडिकल शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री डॉ. बलवीर सिंह ने आज बताया कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना को राज्य भर के निवासियों की ओर से भारी समर्थन मिल रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की योग्य अगुवाई में, पंजाब सरकार ने सभी नागरिकों के लिए सुलभ, विश्वसनीय और मुफ्त स्वास्थ्य सेवाओं को सुनिश्चित किया है।

यहां सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए डॉ. बलवीर सिंह ने कहा कि इस योजना के तहत लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं और मुफ्त इलाज का बड़ा लाभ मिलना शुरू हो गया है, जो जन स्वास्थ्य संभाल को मजबूत करने के लिए सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि लोग इस योजना के बारे में विरोधियों के झूठे प्रचार से बचें क्योंकि राज्य के सभी 65 लाख परिवारों को 10 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज सुविधा का लाभ सभी सरकारी एवं इमपैनल्ड निजी अस्पतालों में मिलेगा।

डॉ. बलवीर सिंह ने राज्य के सभी निवासियों से अपील की कि वे इस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन के लिए किसी भी कॉमन सर्विस सेंटर में जाते समय अपना वोटर कार्ड और आधार कार्ड साथ रखें। उन्होंने बताया कि पंजाब यूथ डेवलपमेंट बोर्ड के वॉलेंटियर इस स्कीम का लाभ लोगों को देने के लिए जोड़े गए हैं और उन्होंने कार्ड बनाने के लिए पहले ही लगभग 3.5 लाख रसीदें तैयार की हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस स्कीम की बढ़ती मांग को देखते हुए, स्वास्थ्य विभाग ने सुविधा केंद्रों के साथ साझेदारी करके पंजाब भर में बड़े पैमाने पर कैंप लगाने का फैसला किया है और राज्य भर में कुल 800 कैंप लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी सीएचसी को रजिस्ट्रेशन तेज करने के निर्देश दिए गए हैं जबकि आम आदमी पार्टी के वॉलेंटियर भी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए घर-घर जा रहे हैं।

पंजाब के लोगों को उनके भारी समर्थन के लिए धन्यवाद करते हुए, डॉ. बलवीर सिंह ने लाभार्थियों से कहा कि जब वे किसी भी सूचीबद्ध अस्पताल इलाज के लिए जाते हैं तो अपना आधार और वोटर कार्ड साथ रखें। उन्होंने कहा कि फोर्टिस, लिवासा और पार्क सहित अधिकांश कॉर्पोरेट अस्पतालों के अलावा आईएमए से संबंधित अस्पतालों को अब इस योजना के तहत सूचीबद्ध कर लिया गया है। जबकि अस्पतालों में ही वीएलई को मरीजों की सुविधा के लिए मौके पर कार्ड बनाने के लिए तैनात किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि वे आज सरकारी राजिंदरा अस्पताल जाकर इस प्रक्रिया का निरीक्षण भी कर चुके हैं और इस सुविधा का लाभ ले रहे मरीजों से भी मिले हैं तथा लोग इस सुविधा से बहुत खुश हैं।

मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए, स्वास्थ्य मंत्री ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना 100 प्रतिशत पंजाब सरकार के फंडों पर निर्भर और बजट में रखी गई योजना है। उन्होंने आगे बताया कि पंजाब में 16.5 लाख एस.सी और सी.सी परिवार इस योजना के तहत 5 लाख + 5 लाख रुपये के लाभों के लिए योग्य हैं। उन्होंने कहा, यह एक सर्वव्यापी स्वास्थ्य योजना है और किसी भी नागरिक को इसका लाभ लेने के लिए एक पैसा भी नहीं देना पड़ेगा तथा यह पंजाब के लोगों के लिए पूरी तरह मुफ्त है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments