HomeNationalपीटी उषा को गहरा सदमा, पति वी. श्रीनिवासन का निधन

पीटी उषा को गहरा सदमा, पति वी. श्रीनिवासन का निधन

कोझीकोड, 30 जनवरी 2026: भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद पीटी उषा के पति वी. श्रीनिवासन का आज सुबह निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार उनका निधन केरल के कोझीकोड स्थित उनके आवास पर हुआ। वे 67 वर्ष के थे।

जानकारी के मुताबिक आज सुबह श्रीनिवासन अपने घर पर अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।

रिपोर्ट के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीटी उषा से फोन पर बात कर उनके पति के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने इस कठिन समय में परिवार के प्रति अपनी संवेदना और समर्थन भी जताया।

गौरतलब है कि वी. श्रीनिवासन केंद्र सरकार के पूर्व कर्मचारी रह चुके थे। वे पीटी उषा के खेल और राजनीतिक जीवन में हमेशा उनके साथ मजबूती से खड़े रहे। उन्हें उषा के करियर का सबसे मजबूत सहारा और प्रेरणा स्रोत माना जाता था। चाहे पीटी उषा का ऐतिहासिक खेल करियर हो या फिर भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद के रूप में उनकी भूमिका, श्रीनिवासन हर कदम पर उनके साथ मौजूद रहे।

खेल जगत में उन्हें एक शांत, सहयोगी और समर्पित जीवनसाथी के रूप में जाना जाता था। उनके निधन की खबर के बाद खेल और राजनीतिक जगत से शोक संदेशों का सिलसिला शुरू हो गया है। कई दिग्गज खिलाड़ियों और संगठनों ने पीटी उषा के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments