HomeHaryanaथाना सदर रतिया क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान, सुरक्षा व्यवस्था को किया...

थाना सदर रतिया क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान, सुरक्षा व्यवस्था को किया गया मजबूत

डॉग स्क्वॉड, कमांडो टीम व स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

रतिया, 30 जनवरी, 2026 (संजीव शर्मा): पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में थाना सदर रतिया क्षेत्र में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद के कुशल नेतृत्व में डॉग स्क्वॉड टीम, कमांडो टीम तथा स्थानीय पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से सघन तलाशी अभियान चलाया गया।

इस अभियान के दौरान थाना सदर रतिया क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों, सार्वजनिक स्थलों, मुख्य मार्गों, बस स्टैंड के आसपास के क्षेत्र, संदिग्ध ढाबों व अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर गहन जांच की गई। पुलिस टीमों द्वारा आने-जाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की गई तथा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर उनके पहचान पत्रों की भी जांच की गई। डॉग स्क्वॉड टीम की सहायता से आसपास के क्षेत्रों में तलाशी लेकर किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, संदिग्ध वस्तु या आपराधिक तत्व की मौजूदगी की बारीकी से पड़ताल की गई।

अभियान के दौरान कमांडो टीम द्वारा क्षेत्र में पैदल मार्च भी किया गया, जिससे आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई तथा असामाजिक तत्वों में पुलिस की सक्रियता का स्पष्ट संदेश गया। स्थानीय पुलिस द्वारा दुकानदारों, राहगीरों व ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर उन्हें किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया।

थाना प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद ने बताया कि इस प्रकार के तलाशी एवं चेकिंग अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराध की रोकथाम करना, क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना तथा आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है। अभियान के दौरान पुलिस बल पूरी तरह सतर्क रहा और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए गए।

फतेहाबाद पुलिस द्वारा भविष्य में भी इसी प्रकार के विशेष अभियान जारी रखे जाएंगे ताकि अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके और आमजन को सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments