गुरदासपुर, 30 जनवरी 2026: जिला मजिस्ट्रेट गुरदासपुर आदित्य उप्पल ने आम जनता की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए सतगुरु श्री रविदास महाराज जी के प्रकाश उत्सव के अवसर पर 31 जनवरी 2026 (शनिवार) को जिले के सभी सरकारी और अर्ध-सरकारी स्कूलों, कॉलेजों तथा शैक्षणिक संस्थानों में दोपहर बाद आधे दिन की छुट्टी घोषित करने के आदेश जारी किए हैं।
हालांकि, प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश उक्त दिन आयोजित होने वाली परीक्षाओं पर लागू नहीं होगा।






