HomeHaryanaफतेहाबाद पुलिस की सोशल मीडिया पर सख्त नजर :

फतेहाबाद पुलिस की सोशल मीडिया पर सख्त नजर :

अपराध को बढ़ावा देने वाली गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई

फतेहाबाद, 30 जनवरी, 2026 (संजीव शर्मा) : पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस के निर्देशानुसार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपराधियों द्वारा फॉलोवर्स बढ़ाकर अपराध को बढ़ावा देने की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से सीआईए फतेहाबाद प्रभारी उपनिरीक्षक वेदपाल के नेतृत्व में अपराध शाखा फतेहाबाद द्वारा विशेष कार्रवाई की गई।

सीआईए फतेहाबाद द्वारा सोशल मीडिया निगरानी के दौरान इंस्टाग्राम आईडी _shikari_group_ratia तथा फेसबुक आईडी JatBrandoffical के माध्यम से अपराध को बढ़ावा दिए जाने की गतिविधियां सामने आईं। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त सोशल मीडिया अकाउंट्स से जुड़े कुल 19 व्यक्तियों (फॉलोवर्स) को सीआईए फतेहाबाद में तलब किया गया।

कार्रवाई के दौरान सभी हाजिर व्यक्तियों को सोशल मीडिया के दुरुपयोग से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से अवगत करवाया गया। इसके उपरांत सभी व्यक्तियों ने अपनी-अपनी इंस्टाग्राम एवं फेसबुक आईडी से उपरोक्त आईडी को अनफॉलो कर ब्लॉक कर दिया। इस दौरान संबंधित सभी व्यक्तियों के बयान दर्ज किए गए तथा उनकी सोशल मीडिया आईडी की जानकारी भी पुलिस द्वारा हासिल की गई।

बताया गया कि उक्त सभी फॉलोवर्स गांव गोरखपुर एवं रतिया क्षेत्र से उपस्थित हुए थे। कार्रवाई के दौरान उन्हें स्पष्ट रूप से समझाया गया कि सोशल मीडिया पर अपराध से जुड़े कंटेंट को फॉलो करना, शेयर करना या उसका समर्थन करना भी अपराध को अप्रत्यक्ष रूप से बढ़ावा देना माना जा सकता है।

सीआईए फतेहाबाद प्रभारी उपनिरीक्षक वेदपाल ने हाजिर व्यक्तियों को निर्देशित किया कि वे अपने गांव तथा आसपास के क्षेत्रों के युवाओं को भी इस संबंध में जागरूक करें और उन्हें ऐसे सोशल मीडिया अकाउंट्स से दूर रहने के लिए प्रेरित करें, जो अपराध, हथियारों या असामाजिक गतिविधियों को महिमामंडित करते हों।

फतेहाबाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर सतत निगरानी रखी जा रही है और भविष्य में भी इस प्रकार की जागरूकता एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments