चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद
टोहाना, 29 जनवरी, 2026 (संजीव शर्मा): पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धान्त जैन,आईपीएस द्वारा चोरी की घटनाओं पर त्वरित वा सख्त जाँच करने बारे दिए दिशा-निर्देशों की पालना करते हुए थाना शहर टोहाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता हासिल की है।
थाना शहर टोहाना प्रभारी निरिक्षक कुलदीप ने बताया की शिकायतकर्ता कुलदीप सिंह (निवासी वार्ड नं. 13, गीता कॉलोनी, टोहाना) ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि 19 मार्च 2025 को उन्होंने अपनी हीरो एच.एफ. डिलेक्स मोटरसाइकिल (HR22-T-3553) दोपहर करीब 12:45 बजे अपने घर के बाहर खड़ी की थी। जब वे 10 मिनट बाद वापस आए, तो उनकी बाइक वहां से गायब थी।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने अभियोग संख्या-112 दिनांक.09.03.2025 धारा 305(2) BNS के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए आरोपी विशाल उर्फ सुखविन्द्र पुत्र जगबीर (निवासी खन्नोरी, जिला संगरूर, पंजाब) को काबू किया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है






