ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके के 24 गांवों के सरपंचों के साथ की बैठक; चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा
गांवों के सरपंचों और पंचों ने विकास हेतु जारी अनुदानों के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का आभार जताया
धूरी हलके के विकास के लिए फंड की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी: ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह
धूरी, 29 जनवरी, 2026: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने आज मुख्यमंत्री सहायता केंद्र, धूरी में हलके के 24 गांवों के सरपंचों-पंचों एवं क्षेत्रवासियों से मुलाकात की तथा लोगों की समस्याएं सुनकर मौके पर ही उनका निपटारा किया।
इस अवसर पर विभिन्न गांवों के सरपंचों और पंचों ने अपने-अपने गांवों में विकास कार्यों के लिए जारी की गई अनुदान राशि के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार की जन-हितैषी नीतियों से गांवों और शहरों में विकास कार्यों को नई गति मिली है।
ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार गांवों और शहरों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा अनुदानों के संबंध में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए आवश्यक धनराशि समय पर उपलब्ध करवाई जा रही है ताकि विकास कार्य निरंतर जारी रह सकें। उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान स्वयं धूरी हलके में चल रहे विकास कार्यों की दैनिक रिपोर्ट लेते हैं।
ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने गांवों में चल रहे तथा प्रस्तावित विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की और संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य गुणवत्ता मानकों के अनुरूप और निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएं।
इस दौरान ईसड़ा, धूरा, भोजोवाली, बुगरा, भलवान, मानवाला, ककरवाल, धूरी, मूलोवाल, किला हकीमां, अलाल, सुल्तानपुर, ढढोगल, शेरपुर सोढियां, बंगांवाली, रंगियां, दोहला, दुगनी, मीमसा तथा कौलसेड़ी गांवों के सरपंचों और पंचों ने अपने-अपने गांवों में चल रहे तथा प्रस्तावित विकास कार्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा की।
इस मौके पर पंजाब वक्फ बोर्ड के सदस्य डॉ. अनवर भसौर के अलावा रमणदीप सिंह, मनप्रीत सिंह, देविंदर सिंह, जगसीर सिंह, हरजीत सिंह, भगवान सिंह, रजिंदर सिंह, जगजीत सिंह, अमनदीप सिंह, सुखचैन सिंह, अमरीक सिंह, जरनैल सिंह, दर्शन सिंह, जसवीर दास, जगराज सिंह, हरविंदर सिंह, अमृतपाल सिंह, जसवीर सिंह, गुरजीत सिंह, खालिद खान, बलदीप सिंह, रमणदीप सिंह और हरप्रीत सिंह सहित धूरी हलके के बड़ी संख्या में सरपंच और पंच उपस्थित थे।






