HomePatialaनगर निगम की संयुक्त आयुक्त दीपजोत कौर ने त्रिपड़ी क्षेत्र में सफाई...

नगर निगम की संयुक्त आयुक्त दीपजोत कौर ने त्रिपड़ी क्षेत्र में सफाई व कूड़ा प्रबंधन की औचक जांच की

शहर को स्वच्छ बनाने के लिए लोग खुले में कूड़ा न फेंकें और गीला-सूखा कूड़ा अलग-अलग करें : दीपजोत कौर

पटियाला, 29 जनवरी 2026: नगर निगम की संयुक्त आयुक्त दीपजोत कौर ने त्रिपड़ी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था और कूड़ा प्रबंधन की औचक जांच की। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार के निर्देशों के अनुसार मेयर कुंदन गोगिया तथा नगर निगम आयुक्त परमजीत सिंह के मार्गदर्शन में इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में सफाई व्यवस्था की समीक्षा करना और कूड़ा प्रबंधन से जुड़े किए जा रहे प्रयासों की जांच करना था।

दीपजोत कौर ने बताया कि जांच के दौरान विशेष रूप से क्षेत्र की साफ-सफाई, घर-घर से कूड़ा संग्रहण की प्रक्रिया तथा कूड़े के पृथक्करण (सेग्रीगेशन) पर ध्यान दिया गया। उन्होंने मौके पर मौजूद क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे अपनी जिम्मेदारी समझते हुए गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग करके ही कूड़ा संग्रह करने वाले कर्मचारियों को सौंपें।

इसके साथ ही उन्होंने लोगों को सख्त हिदायत दी कि कूड़ा खुले में न फेंकें और अपने आसपास स्वच्छ व साफ-सुथरा वातावरण बनाए रखने में नगर निगम का सहयोग करें।

संयुक्त आयुक्त ने कहा कि नगर निगम पटियाला द्वारा सफाई और सेग्रीगेशन को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए इस प्रकार की जांचें नियमित रूप से जारी रहेंगी। उन्होंने बताया कि नगर निगम का उद्देश्य शहर को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाना है, जिसके लिए नागरिकों का सहयोग अत्यंत आवश्यक है।

जांच के दौरान सेनीटेशन अधिकारी नवदीप शर्मा, क्षेत्र के सेनेटरी इंस्पेक्टर हरविंदर सिंह, जगतार सिंह व मोहित जिंदल तथा क्षेत्र के कूड़ा उठाने वाले कर्मचारी भी उपस्थित थे। टीम ने सड़कों, गलियों, सार्वजनिक स्थलों और कूड़ा संग्रहण की व्यवस्थाओं की गंभीरता से जांच की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments