HomeNationalसांसद चन्नी ने 1 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग

सांसद चन्नी ने 1 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग

बजट पेशी पर जताई आपत्ति

नई दिल्ली, 29 जनवरी 2026: सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने केंद्र सरकार से अपील की और अपने पत्र में स्पष्ट किया है कि 1 फरवरी 2026 को श्री गुरु रविदास जी का पवित्र प्रकाश पर्व मनाया जाएगा, जबकि इसी दिन केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय बजट पेश किया जाना तय है। उन्होंने कहा कि बजट प्रस्तुति के कारण सभी सांसदों का सदन में उपस्थित रहना अनिवार्य होगा, जिससे वे इस महत्वपूर्ण धार्मिक दिवस से जुड़े कार्यक्रमों और समागमों में भाग नहीं ले पाएंगे।

सांसद चन्नी ने तर्क दिया कि श्री गुरु रविदास जी का प्रकाश पर्व देशभर में विशेष धार्मिक और सामाजिक महत्व रखता है। ऐसे में बजट प्रस्तुति और इस पावन पर्व का एक ही दिन पड़ना करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं को प्रभावित कर सकता है।

उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की है कि इस दिन के राष्ट्रीय और धार्मिक महत्व को ध्यान में रखते हुए संसद के कार्यक्रम में आवश्यक बदलाव किया जाए। साथ ही, उन्होंने 1 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की है, ताकि आम जनता और जनप्रतिनिधि श्रद्धा और सम्मान के साथ गुरु रविदास जी का प्रकाश पर्व मना सकें।

सांसद चन्नी की इस मांग के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है, और अब सभी की नजरें केंद्र सरकार के फैसले पर टिकी हुई हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments