टोहाना, 28 जनवरी, 2026 (संजीव शर्मा): पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धान्त जैन,आईपीएस के नशा मुक्त अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए, थाना शहर टोहाना पुलिस ने हेरोइन (चिट्टा) तस्करी के मामले में एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस मामले के मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना शहर टोहाना प्रभारी निरिक्षक कुलदीप ने बताया की 2 जनवरी 2026 को अपराध अनुसंधान शाखा (CIA) टोहाना की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कोर्ट रोड, रजबाहा पुल के पास से विजय पुत्र सुखदेव सिंह को 6.64 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया था। इस संबंध में थाना शहर टोहाना में मुकदमा नंबर 05, धारा 21B/61/85 NDPS ACT के तहत मामला दर्ज किया गया था।
अब इसी मामले में “हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क की जांच करते हुए पुलिस ने मुख्य सप्लायर कुलदीप उर्फ मंगू पुत्र प्रेम चंद (निवासी वार्ड नं. 3, माता वाली गली, टोहाना) को गिरफ्तार कर लिया है। । फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का भी पता लगाया जा सके।”
नशे के खिलाफ पुलिस का कड़ा रुख:
पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि केवल नशा बेचने वालों पर ही नहीं, बल्कि उन्हें पीछे से माल सप्लाई करने वाले ‘सप्लायरों’ पर भी पुलिस की पैनी नज़र है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ में कई और बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।






