फतेहाबाद,28 जनवरी (संजीव शर्मा): पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “नशा मुक्त अभियान” के तहत अपराध जांच शाखा (CIA) फतेहाबाद ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सब्जी मंडी के पास से एक युवक को भारी मात्रा में गांजा सहित गिरफ्तार किया है।
सीआईए फतेहाबाद प्रभारी उप-निरिक्षक वेदपाल ने बताया की टीम ASI राजेश कुमार के नेतृत्व में गश्त पर तैनात थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कबीर बस्ती निवासी बलराम सब्जी मंडी के मेन गेट के पास गांजा बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना को विश्वसनीय मानते हुए पुलिस टीम ने पुलिस टीम ने मुखबिरी वाले स्थान पर घेराबंदी कर एक संदिग्ध युवक को काबू किया। पकड़े गए युवक की पहचान बलराम पुत्र पवन कुमार (निवासी कबीर बस्ती, फतेहाबाद) के रूप में हुई वा तलाशी लेने पर आरोपी के हाथ में पकड़े मोमी लिफाफे की तलाशी ली गई, तो उसमें से 1 किलो 510 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
आरोपी बलराम के खिलाफ थाना शहर फतेहाबाद में NDPS एक्ट की धारा 20b-61-85 के तहत मुकदमा 38/26 दर्ज किया गया है। मामले की जाँच जारी है ।






