HomeHaryanaकैथल में भीषण सड़क हादसा: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की...

कैथल में भीषण सड़क हादसा: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत, एक घायल

कैथल, 28 जनवरी 2026: कैथल जिले के कुरुक्षेत्र रोड पर बुधवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों में चिरंजीव कॉलोनी निवासी 74 वर्षीय देवराज, उनकी 72 वर्षीय पत्नी ऊषा और 45 वर्षीय पुत्र सचिन शामिल हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वैगनआर कार में कुल चार लोग सवार थे। हादसे में अमन नाम का युवक घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद कार में फंसे मृतकों को खिड़कियां तोड़कर बाहर निकाला गया।

बताया जा रहा है कि कार सवार शाहाबाद से कैथल की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे राष्ट्रीय राजमार्ग 152 के पास पहुंचे, कार अचानक हादसे का शिकार हो गई। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण आवारा पशु बताया जा रहा है। आवारा जानवर को बचाने की कोशिश में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई।

हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सभी को कैथल सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई व जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments