लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
तकनीक और सतर्कता के समन्वय से 09 मोबाइल फोन सफलतापूर्वक रिकवर
फतेहाबाद, 28 जनवरी, 2026 (संजीव शर्मा) : पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस के नेतृत्व में साइबर थाना फतेहाबाद ने तकनीक का प्रभावी और सटीक उपयोग करते हुए उत्कृष्ट पुलिसिंग का उदाहरण पेश किया। साइबर टीम द्वारा विभिन्न शिकायतों में गुम हुए कुल 09 मोबाइल फोन को ट्रेस कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंपा गया, जिनकी अनुमानित कुल कीमत लगभग 6 लाख रुपये है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम के दौरान एसपी श्री सिद्धांत जैन ने मोबाइल फोन मालिकों को व्यक्तिगत रूप से उनके मोबाइल फोन लौटाए। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि साइबर थाना फतेहाबाद अब तक 455 से अधिक गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों तक पहुंचा चुका है। यह साइबर टीम की सतत सक्रियता, तकनीकी दक्षता और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
आईएमईआई ट्रैकिंग से मिली सफलता — साइबर टीम की सतर्क निगरानी जारी
साइबर थाना फतेहाबाद के प्रभारी निरीक्षक राहुल कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने आईएमईआई आधारित ट्रेसिंग, लोकेशन विश्लेषण और डिजिटल सर्विलांस के माध्यम से यह सफलता प्राप्त की। पूरे अभियान के दौरान शिकायतों की गहन जांच, डेटा विश्लेषण और त्वरित फॉलो-अप को प्राथमिकता दी गई।
मोबाइल फोन वापस पाने वाले नागरिकों ने बताया कि फोन गुम होने के बाद उनकी उम्मीद लगभग समाप्त हो गई थी, लेकिन फतेहाबाद पुलिस की तत्परता और तकनीकी प्रयासों से उन्हें नव वर्ष पर बड़ी राहत मिली।
मोबाइल प्राप्त करने वाले नागरिकों में शामिल रहे:
- गुरप्रीत सिंह, निवासी डिगोह फतेहाबाद
- जतिन कुमार निवासी रतिया
- नरेन्द्र कुमार निवासी सोत्तर भट्टु फतेहाबाद
- रोशनलाल निवासी रतिया
- विजय, पुत्र इन्द्र सिंह, निवासी भुना फतेहाबाद
- सुरजीत, पुत्र नानक सिंह, निवासी एम.पी रोही फतेहाबाद
- जगतार सिंह, पुत्र गुरनाम सिंह, निवासी मुस्सा खेडा, फतेहाबाद
- हरविन्द्र, पुत्र अमरजीत, निवासी रतिया
- सतबीर , पुत्र छोटाराम निवासी ढांड
“तकनीक तभी सार्थक है, जब उससे जनता को राहत मिले” — एसपी श्री सिद्धांत जैन
एसपी श्री सिद्धांत जैन ने कहा कि गुम हुए मोबाइल फोन लौटाना केवल तकनीकी उपलब्धि नहीं, बल्कि पुलिस की संवेदनशील, जिम्मेदार और जनहितैषी कार्यशैली का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि साइबर थाना फतेहाबाद न केवल साइबर अपराधों की रोकथाम में सक्रिय भूमिका निभा रहा है, बल्कि आम नागरिकों की दैनिक समस्याओं के समाधान हेतु भी पूरी तत्परता से कार्य कर रहा है।
फतेहाबाद पुलिस की यह पहल नव वर्ष के मौके पर जनसेवा, तकनीकी दक्षता और जनता के विश्वास को और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।






