HomeHaryanaऑपरेशन जीवन ज्योति के तहत टोहाना पुलिस की विशेष कार्रवाई

ऑपरेशन जीवन ज्योति के तहत टोहाना पुलिस की विशेष कार्रवाई

नशा मुक्ति अभियान में नशा पीड़ितों की पहचान और काउंसलिंग

धारसुल कला गांव में नशा पीड़ितों के हाल‑चाल जाने और नए पीड़ितों की पहचान के साथ नशा मुक्ति कैंप की तैयारी

टोहाना, 27 जनवरी, 2026 (संजीव शर्मा): पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस के दिशा निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन जीवन ज्योति के तहत सहायक उपनिरीक्षक सज्जन कुमार के कुशल नेतृत्व में नशा मुक्ति टीम ने नशा पीड़ितों की पहचान, काउंसलिंग और उपचार अभियान को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया।

नशा मुक्ति टीम टोहाना ने गांव धारसुल कला में पहले से चिन्हित नशा पीड़ितों से मिलकर उनका हाल‑चाल जाना। पीड़ितों की मानसिक और शारीरिक स्थिति का आकलन किया गया और उन्हें लगातार इलाज और काउंसलिंग जारी रखने के लिए प्रेरित किया गया। टीम ने मरीजों को नशे से मुक्त होने के लिए सरकारी तथा निजी चिकित्सा सुविधाओं के बारे में जानकारी दी और नशा मुक्ति प्रक्रिया के महत्व को समझाया।

इस दौरान गांव की गरीब बस्तियों में विशेष सर्वेक्षण किया गया। सर्वेक्षण के दौरान 10 नए नशा पीड़ित सामने आए, जिनकी पहचान के बाद उन्हें नशा मुक्ति टीम के समुचित मार्गदर्शन और उपचार के लिए निर्देशित किया गया। टीम ने चेतावनी दी कि गांव में और भी नशा पीड़ित होने की संभावना है, इसलिए निरंतर निगरानी और फील्ड वर्क जारी रहेगा।

गांव की वर्तमान स्थिति और नए मिले मामलों के मध्यनजर शीघ्र नशा मुक्ति कैंप लगाने की योजना बनाई गई है। इस सिलसिले में टीम ने विशेषज्ञ डॉक्टरों से विचार-विमर्श किया है ताकि गांव में लोगों को नशा मुक्त जीवन के लिए तुरंत सहायता और चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस ने कहा कि ऑपरेशन जीवन ज्योति के तहत नशा पीड़ितों की मदद, जागरूकता और उपचार को प्राथमिकता दी जा रही है। पुलिस टीम लगातार गांवों में पहुंच कर नशा पीड़ितों को सुरक्षा और उचित मार्गदर्शन प्रदान कर रही है।

इस अभियान के माध्यम से टोहाना पुलिस यह संदेश देना चाहती है कि नशे के खिलाफ कोई समझौता नहीं होगा और सभी नशा पीड़ितों को सहायता के साथ सुरक्षित जीवन जीने का अवसर दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments