HomePatialaडिप्टी कमिश्नर द्वारा माता श्री काली देवी मंदिर के नवीनीकरण कार्यों की...

डिप्टी कमिश्नर द्वारा माता श्री काली देवी मंदिर के नवीनीकरण कार्यों की समीक्षा

विकास कार्यों को लेकर एडवाइजरी मैनेजिंग कमेटी के सदस्यों के साथ पहली बैठक

माता श्री काली देवी मंदिर के नवीनीकरण प्रोजेक्ट को तेज़ी से पूरा करने के लिए लगातार होंगी बैठकें — वरजीत वालिया

पटियाला, 27 जनवरी, 2026: पटियाला के डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने आज ऐतिहासिक माता श्री काली देवी मंदिर के नवीनीकरण प्रोजेक्ट्स की समीक्षा के लिए मंदिर की एडवाइजरी मैनेजिंग कमेटी के सदस्यों सी.ए. अजय अलीपुरिया और संजय सिंगला के साथ अपनी पहली बैठक की। इस अवसर पर एडीसी (जनरल) सिमरप्रीत कौर भी उपस्थित रहीं।

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि जहां मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान स्वयं मंदिर के नवनिर्माण कार्यों की लगातार निगरानी कर रहे हैं, वहीं वे स्वयं भी सभी विभागों के साथ जल्द ही मंदिर का दौरा कर एडवाइजरी मैनेजिंग कमेटी के सदस्यों के साथ चल रहे कार्यों की समीक्षा करेंगे।

कमेटी सदस्यों सी.ए. अजय अलीपुरिया और संजय सिंगला ने बताया कि मंदिर के निर्माण कार्यों को पूरा करने के लिए एक वर्ष का समय निर्धारित किया गया है, ताकि इस ऐतिहासिक मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को भव्य मंदिर के दर्शन हो सकें। उल्लेखनीय है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा ऐतिहासिक श्री काली माता मंदिर के नवीनीकरण के लिए करीब 75 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत की गई थी।

डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने बताया कि माता श्री काली देवी मंदिर को नया स्वरूप देने के लिए इन प्रोजेक्ट्स के अंतर्गत मंदिर के सरोवर में स्वच्छ नहरी पानी की आपूर्ति के लिए पाइपलाइन बिछाने का कार्य पूरा हो चुका है। मंदिर के मौजूदा सीवरेज और ड्रेनेज ढांचे को अपग्रेड करने सहित अन्य विकास कार्य तेज़ी से जारी हैं। उन्होंने यह भी बताया कि श्रद्धालुओं और आसपास के क्षेत्रों के निवासियों की सुविधा के लिए मंदिर परिसर के भीतर शुरू किया गया आम आदमी क्लिनिक बेहतर ढंग से चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments