HomeHaryanaसाईबर अपराध और नशा मुक्ति को लेकर पुलिस का जागरूकता अभियान तेज

साईबर अपराध और नशा मुक्ति को लेकर पुलिस का जागरूकता अभियान तेज

गाँव काजलहेड़ी, फतेहाबाद में आमजन को साइबर सुरक्षा, डिजिटल अरेस्ट और स्वस्थ जीवनशैली की दी जानकारी

फतेहाबाद, 27 जनवरी, 2026 (संजीव शर्मा) : पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में चलाए जा रहे जन-जागरूकता अभियान के तहत जिला पुलिस द्वारा आमजन को साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा नशा मुक्ति को लेकर लगातार जागरूक किया जा रहा है।

इसी क्रम में थाना साइबर सेल फतेहाबाद में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक सुनीता के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा गाँव काजलहेड़ी, फतेहाबाद में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस कार्यक्रम में आम जनता को साइबर अपराधों की बढ़ती घटनाओं और उनसे बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

जागरूकता अभियान के दौरान लोगों को बताया गया कि किस प्रकार फर्जी कॉल, ओटीपी फ्रॉड, सोशल मीडिया हैकिंग, फेक लिंक और ऑनलाइन ठगी के माध्यम से साइबर अपराधी लोगों को निशाना बना रहे हैं। आमजन को यह भी समझाया गया कि किसी भी अनजान कॉल, मैसेज या लिंक पर भरोसा न करें और अपनी निजी जानकारी, बैंक डिटेल या ओटीपी किसी के साथ साझा न करें।

इस दौरान डिजिटल अरेस्ट जैसे नए साइबर फ्रॉड तरीकों के बारे में भी विशेष रूप से जागरूक किया गया, जिसमें ठग स्वयं को पुलिस या सरकारी अधिकारी बताकर वीडियो कॉल के माध्यम से डराने-धमकाने की कोशिश करते हैं। लोगों को स्पष्ट किया गया कि इस प्रकार का कोई भी कॉल आने पर घबराने की आवश्यकता नहीं है और तुरंत साइबर हेल्पलाइन या नजदीकी पुलिस थाना से संपर्क करना चाहिए।

इसके साथ-साथ पुलिस टीम द्वारा युवाओं और आमजन को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। उपस्थित लोगों को बताया गया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार और समाज के लिए भी गंभीर समस्या बनता है।

महिला सहायक उपनिरीक्षक सुनीता ने कहा कि साइबर थाना फतेहाबाद आमजन की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है और किसी भी साइबर अपराध की सूचना तुरंत पुलिस को देने से अपराधियों पर समय रहते कार्रवाई संभव होती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments