HomeNationalगुरु तेग बहादुर जी की कुर्बानी न होती तो आज यह मंच...

गुरु तेग बहादुर जी की कुर्बानी न होती तो आज यह मंच संभव नहीं होता: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

नांदेड़ साहिब, 26 जनवरी, 2026: श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी समागम के अवसर पर संगत को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरु साहिब की महान शहादत को नमन किया। उन्होंने कहा कि यह पूर्णतः सत्य है कि यदि गुरु तेग बहादुर जी ने धर्म और मानवता की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान न दिया होता, तो आज हम इस मंच पर खड़े नहीं होते।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने गुरु साहिब के साथ शहीद हुए भाई मती दास, भाई सती दास और भाई दयाला जी को भी श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही उन्होंने भाई लखी शाह वंजारा जी की साहसिक भूमिका और वीरता को भी याद करते हुए उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस समागम के माध्यम से नौ ‘नानक नाम लेवा’ समुदायों का आभार व्यक्त किया जा रहा है, जो हिंदू-सिख एकता का प्रतीक हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी जानकारी दी कि महाराष्ट्र सरकार अपने स्कूली पाठ्यक्रम में सिख गुरुओं का इतिहास शामिल कर रही है और भविष्य में भी गुरु साहिबानों को समर्पित ऐसे प्रयास लगातार जारी रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments