HomeHaryanaसीआईए रतिया की बड़ी कार्रवाई : गांजा तस्करी मामले में आरोपी काबू

सीआईए रतिया की बड़ी कार्रवाई : गांजा तस्करी मामले में आरोपी काबू

1 किलो 152 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा

फतेहाबाद, 26 जनवरी, 2026 (संजीव शर्मा) : पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में सीआईए रतिया पुलिस ने नशीले पदार्थों की रोकथाम को लेकर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।

सीआईए रतिया प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक रिछपाल ने बताया कि दिनांक 25.01.2026 को सीआईए रतिया की टीम लुहारी चौक से फतेहाबाद की ओर गश्त पर थी। जब पुलिस टीम हैफेड गोदाम के पास पहुंची तो सामने से एक व्यक्ति सफेद रंग का प्लास्टिक थैला लेकर पैदल आता दिखाई दिया। पुलिस वाहन को देखकर वह घबरा गया और वापस मुड़कर भागने लगा। शक के आधार पर टीम ने उसे कुछ ही दूरी पर काबू कर लिया।

आरोपी की पहचान योगराज उर्फ योगी पुत्र रामस्वरूप निवासी वार्ड नंबर 6, जाखन दादी, रतिया जिला फतेहाबाद के रूप में हुई। नियमानुसार धारा 50 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी के थैले से 1 किलो 152 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसे सील कर कब्जे में लिया गया।

इस संबंध में थाना शहर रतिया में अभियोग संख्या 29 दिनांक 25.01.2026 को धारा 20(बी)/61/85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments