HomeHaryanaऑपरेशन जीवन ज्योति के तहत थाना सदर फतेहाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई...

ऑपरेशन जीवन ज्योति के तहत थाना सदर फतेहाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई : हेरोइन तस्करी मामले में मुख्य सप्लायर काबू

पहले पकड़े गए आरोपी से ढाणी ढाका मोड़ पर नाकाबंदी के दौरान तलाशी में हेरोइन बरामद हुई थी

फतेहाबाद, 26 जनवरी, 2026 (संजीव शर्मा): पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन जीवन ज्योति के तहत थाना सदर फतेहाबाद पुलिस ने नशीले पदार्थों की रोकथाम को लेकर कार्रवाई करते हुए हेरोइन तस्करी के मामले में मुख्य सप्लायर पवन उर्फ काका उर्फ तारू पुत्र श्याम सिंह निवासी गुरुनानकपुरा मोहल्ला, फतेहाबाद को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। इससे पहले इसी मामले में एक आरोपी को पहले ही काबू किया जा चुका है।

थाना सदर फतेहाबाद प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद ने बताया कि दिनांक 24.01.2026 को पुलिस टीम ढाणी छतरियां से मुसेअहली की ओर गश्त व नाकाबंदी पर थी। इसी दौरान ढाणी ढाका मोड़ के सामने ढाणी ईशर की तरफ से एक युवक पैदल आता दिखाई दिया, जो पुलिस वाहन को देखकर अचानक पीछे मुड़कर तेज कदमों से ढाणी ईशर की ओर जाने लगा। शक के आधार पर पुलिस टीम ने उसे काबू कर पूछताछ की।

आरोपी की पहचान प्रदीप पुत्र राजवीर निवासी ढाणी ईशर, जिला फतेहाबाद के रूप में हुई थी। नियमानुसार तलाशी के दौरान आरोपी की जींस की जेब से मोमी पारदर्शी पाउच में 5.75 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी। बरामद हेरोइन को सील कर कब्जे में ले लिया गया।

इस संबंध में थाना सदर फतेहाबाद में अभियोग संख्या 24 दिनांक 24.01.2026 को धारा 21(बी)/61/85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए जांच अधिकारी द्वारा मुख्य सप्लायर को काबू किया गया है। मामले की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments