HomeUncategorizedबृज लाल जिंदल डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल जाखल मंडी में 77वां गणतंत्र दिवस...

बृज लाल जिंदल डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल जाखल मंडी में 77वां गणतंत्र दिवस का आयोजन

जाखल 26 जनवरी, 2026 (संजीव शर्मा) : बृज लाल जिंदल डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल जाखल मंडी में 77वां गणतंत्र दिवस 2026 अत्यंत उत्साह, देशभक्ति और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। गणतंत्र दिवस का आयोजन प्राचार्य रूपीन्द्र सिंह वालिया जी की अध्यक्षता में हर्षोल्लास से किया गया।

प्राचार्य रूपीन्द्र सिंह वालिया ने ध्वजारोहण किया, जिसके बाद राष्ट्रगान, मार्च पास्ट, देशभक्ति गीतों और नृत्यों की प्रस्तुति दी गई। छात्रों ने भाषण और नाटकों के माध्यम से भारतीय संविधान और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया।

बच्चों ने देश भक्ति के गीतों पर नृत्य, भाषण, कविता वाचन करके देश के प्रति अपनी भावनाओं को प्रस्तुत किया। इस अवसर पर बच्चों ने हिन्दी, अंग्रेजी व पंजाबी भाषा में भाषण द्वारा गणतंत्र दिवस के महत्व को बताते हुए अपने विचार प्रस्तुत किए। इस अवसर पर बच्चों में बड़ा उत्साह था और देशभक्ति की भावना झलक रही थी। 

प्राचार्य रूपीन्द्र सिंह वालिया ने भाषण द्वारा बच्चों को देश के स्वर्णिम अतीत के बारे में तथा देशभक्तों ने किस प्रकार अपना बलिदान देकर इस आजादी को प्राप्त किया और किस प्रकार संविधान लागू हुआ के बारे में बताया । गणतंत्र दिवस के महत्व के बारे में बच्चों को समझाया गया और इस स्वतंत्रता को हमेशा कायम रखने के लिए अच्छे कार्य करने के लिए और अच्छे नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया।

प्राचार्य ने सबको 77 वें गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए बताया कि किस तरह से देश आजाद हुआ और 26 जनवरी को संविधान लागू होने के कारण ही इस दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है उन्होंने बताया कि कैसे हमारे क्रांतिकारी देश भक्तों ने कुर्बानिया देकर इस स्वतंत्रता को प्राप्त किया जिसका आज हम आनंद ले रहे हैं। हमारा कर्तव्य है कि इस स्वतंत्रता के मूल्य को जो उन्होंने अपनी जान देकर प्राप्त की पहचाने और देश के विकास तथा उन्नति के लिए हमेशा ही प्रयासरत रहें। इस अवसर पर सभी बच्चों सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा |

 

Regards

Rupinder Singh

Headmaster

Brij Lal Jindal

DAV Centenary Public School

Balran Road, Jakhal Mandi

Distt. Fatehabad (Haryana)-125133

93554-92858

Email: davschooljakhal@yahoo.com 

website: www.davjakhal.org   

Managed By: DAV College Managing Committee New Delhi.

Affiliated to Central Board of Secondary Education, Delhi 

Affiliation No. 530396

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments