पहले पकड़े गए आरोपी से 6.49 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी
फतेहाबाद, 26 जनवरी, 2026 (संजीव शर्मा): पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में थाना शहर फतेहाबाद पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हेरोइन तस्करी के मामले में मुख्य सप्लायर को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान विकास उर्फ धोका पुत्र रोशन लाल निवासी कबीर बस्ती, फतेहाबाद के रूप में हुई। आरोपी को नियमानुसार माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। इससे पहले इसी मामले में एक आरोपी को पहले ही काबू किया जा चुका है।
सीआईए फतेहाबाद प्रभारी उप- निरीक्षक वेदपाल ने बताया कि मुखबरी के आधार पर भूना रोड स्थित फाइव एकड़ मैरिज पैलेस के पास दबिश दी गई। मौके पर एक युवक पुलिस को देखकर घबरा गया, जिसे शक के आधार पर काबू किया गया।
आरोपी की पहचान बंटी पुत्र रमेश कुमार निवासी माजरा रोड, अशोक नगर, फतेहाबाद के रूप में हुई थी। धारा 50 एनडीपीएस एक्ट के तहत तलाशी लेने पर आरोपी की पैंट की जेब से 6.49 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। बरामदगी को नियमानुसार सील कर कब्जे में ले लिया गया।
इस संबंध में थाना शहर फतेहाबाद में अभियोग संख्या 29 दिनांक 21.01.2026 के तहत धारा 21(बी)/61/85 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए जांच अधिकारी द्वारा मुख्य सप्लायर को काबू किया गया है। मामले की नियमानुसार आगे की जांच जारी है।






