HomeNationalअहमदाबाद एयरपोर्ट पर 12.4 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, चार यात्री गिरफ्तार

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर 12.4 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, चार यात्री गिरफ्तार

लुधियाना, 26 जनवरी 2026: नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अहमदाबाद कस्टम विभाग की एयर इंटेलिजेंस यूनिट (AIU) ने सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 12.4 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त कर चार यात्रियों को गिरफ्तार किया है।

खुफिया सूचना के आधार पर AIU अधिकारियों ने चार भारतीय नागरिकों को रोका, जो बैंकॉक (थाईलैंड) से कुआलालंपुर होते हुए मलेशिया एयरलाइंस की उड़ान MH-208 से अहमदाबाद पहुंचे थे। गिरफ्तार यात्रियों में तीन जालंधर (पंजाब) और एक वडोदरा (गुजरात) का निवासी बताया जा रहा है।

तलाशी के दौरान यात्रियों के बैगों से संदिग्ध हरा पदार्थ बरामद किया गया, जो जांच में गांजा निकला। जब्त किए गए नशीले पदार्थ का कुल वजन 12,402 ग्राम पाया गया। मामले में आगे की जांच जारी है और अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments