HomePunjabबठिंडा में फर्जी प्रेमजाल में फंसाकर लूट करने वाला 7 सदस्यीय गिरोह...

बठिंडा में फर्जी प्रेमजाल में फंसाकर लूट करने वाला 7 सदस्यीय गिरोह गिरफ्तार

बठिंडा, 25 जनवरी 2026: बठिंडा पुलिस ने राहगीरों और रेलवे यात्रियों को फर्जी प्रेम संबंधों में फंसाकर रात के समय लूटपाट करने वाले सात सदस्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गिरफ्तार आरोपियों में चार महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं।

यह कार्रवाई थाना कोतवाली पुलिस ने बठिंडा रेलवे स्टेशन और संतपुरा रोड के आसपास सक्रिय इस गिरोह के खिलाफ दर्ज कई शिकायतों के बाद की। सिटी-1 के डीएसपी अमृतपाल सिंह भाटी ने बताया कि आरोपी राहगीरों और रेलवे यात्रियों से दोस्ती कर उनके साथ प्रेम संबंध का नाटक करते थे और विश्वास जीतने के बाद उन्हें सुनसान जगहों पर ले जाकर नकदी और कीमती सामान लूट लेते थे।

डीएसपी ने बताया कि गिरोह शहर में घूमने और वारदातों को अंजाम देने के लिए ई-रिक्शा का इस्तेमाल करता था। गुप्त सूचना के आधार पर थाना कोतवाली के एसएचओ इंस्पेक्टर परविंदर सिंह ने विशेष अभियान चलाया, जिसके तहत सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रंजीत मोझी, विशाल कुमार, सिवा, नीतू, किरणा, मनप्रीत कौर और सुखदीप कौर के रूप में हुई है। सभी आरोपी बठिंडा के निवासी हैं। पुलिस ने वारदातों में इस्तेमाल किया गया ई-रिक्शा भी बरामद कर लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments