जाखल, 24 जनवरी, 2026 (संजीव शर्मा) : सिरसा लोकसभा सांसद कुमारी शैलजा से जाखल की समस्याओं को जिला सचिव विजय मितल के नेतृत्व में स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता मिले । इस मौके युवा कांग्रेस नेता जितेन्द्र शर्मा व सतीश कुमार सहित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सांसद शैलजा को जाखल भूना ओवरब्रिज को आवगमन के लिए बंद करने से होने वाली परेशानियों से अवगत करवाया । युवा कांग्रेसी नेता ने फतेहाबाद कांग्रेस जिला अध्यक्ष अरविंद शर्मा व सांसद शैलजा से मांग कि जब तलवाड़ा फाटक पर जाखल मे निर्माण कार्य पूरा नही हो जाता तब रेलवे ओवरब्रिज पर निर्माण कार्य शुरू करवाने की जिला प्रशासन को अनुमित ना देने के लिए आग्रह करे । उन्होंने बताया कि रेलवे ओवरब्रिज पर आवागमन बंद होने से स्कूली वैन के लिए स्कूलों में बच्चे पहुंचाने , गोदामों से अनाज रेल हैड पर, शैलरों से चावल गोदामों तक लाना नामुकिन हो जाएगा वही किसान भी मड़ियों में ट्रैक्टर ट्राली से अपनी फसल नही ला सकेगा इसलिए जब तक तलवाड़ा रेलवे अंडरपास का निर्माण पूरा नही हो जाता तब रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू नही होना चाहिए। सांसद कुमारी शैलजा ने जहां रेलवे ओवरब्रिज संबंधी समस्या के उचित समाधान की बात कही वही जिला सचिव विजय मित्तल को शुभकामनाएं भी दी ।
फोटो कैप्शन सांसद कुमारी शैलजा के साथ कांग्रेस नेता कार्यकर्ता तलवाड़ा सरपंच प्रतिनिधि प्रदीप शर्मा






