फतेहाबाद, 22 जनवरी 2026: (संजीव शर्मा) हरियाणा सरकार द्वारा आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर लोगों के लिए एक उपयोगी मंच बन रहे हैं। यह बात फतेहाबाद के एसडीएम राजेश कुमार ने लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर के दौरान कही।
एसडीएम राजेश कुमार ने शिविर में आए नागरिकों की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं। एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का निपटारा प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने कहा कि समाधान शिविरों का उद्देश्य आमजन को एक ही स्थान पर उनकी समस्याओं का समाधान उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें बार-बार कार्यालयों में न जाना पड़े। एसडीएम ने बताया कि फतेहाबाद जिले में जिला व उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर हर सप्ताह सोमवार और वीरवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक लगाए जा रहे हैं। नागरिक अपनी समस्याओं के समाधान के लिए शिविरों का फायदा उठाएं।
समाधान शिविर में हंस कॉलोनी निवासी शिव राज ने पीपीपी आईडी अलग करवाने, धांगड़ निवासी अजय कुमार ने पीपीपी आईडी में बैंक खाता वेरिफाई करवाने, मेहूवाला निवासी बंसी लाल, रामसरा निवासी रमेश कुमार, ढिंगसरा निवासी जीत कौर व बलबीर सिंह ने पीपीपी आईडी में आय कम करवाने, रागिनी देवी व दहमन निवासी सुशीला देवी ने विधवा पेंशन बनवाने, रत्ता टिब्बा निवासी अर्जुन कुमार ने पीपीपी आईडी में सुधार कर आय कम करवाने, भोडिया खेड़ा निवासी सज्जन ने पीपीपी आईडी में वार्षिक आय रि-वेरिफाई कर ठीक करवाने तथा भूथन खुर्द निवासी बिमला देवी ने पीपीपी आईडी में गलत आय दर्ज होने के कारण काटी गई बुढ़ापा पेंशन दोबारा चालू करवाने आदि संबंधित शिकायतें रखी गई।
इस अवसर पर डीडीपीओ अनूप सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ. शरद तुली, टीएम सुरेन्द्र सिंह, एआईपीआरओ नरेन्द्र सोनी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
फोटो । समाधान शिविर में नागरिकों की शिकायतें सुनते हुए एसडीएम राजेश कुमार।






