HomeHaryanaफतेहाबाद जिले के शहरी स्वास्थ्य केंद्रों में मिल रही हैं नि:शुल्क स्वास्थ्य...

फतेहाबाद जिले के शहरी स्वास्थ्य केंद्रों में मिल रही हैं नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं और विशेषज्ञ परामर्श

फतेहाबाद, 22 जनवरी 2026 जनवरी:  (संजीव शर्मा) राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन (एनयूएचएम) के तहत फतेहाबाद जिले में संचालित सभी शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (यूपीएचसी) और शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर (यूएएएम) आम जनता को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. भारत सिंह ने बताया कि इन सभी केंद्रों पर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक लिया जा सकता है।
जिले में संचालित मुख्य स्वास्थ्य केंद्र:-
जिले में वर्तमान में 4 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (यूपीएचसी) पूरी तरह सक्रिय हैं, जिसमें यूपीएचसी अशोक नगर फतेहाबाद, यूपीएचसी रतिया (वार्ड नंबर 5), यूपीएचसी राज नगर टोहाना तथा यूपीएचसी भूना शामिल है। इसके अतिरिक्त, जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 5 शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर (यूएएएम) भी जनता की सेवा में कार्यरत हैं।
नि:शुल्क दवाइयां और जांच सुविधाएं:-
इन सभी केंद्रों पर आने वाले मरीजों को सभी आवश्यक दवाइयां और लैब जांच की सुविधाएं पूर्णत: नि:शुल्क प्रदान की जा रही हैं। सरकार का मुख्य उद्देश्य शहरी क्षेत्र की जनता को उनके घर के नजदीक ही गुणवत्तापूर्ण प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।
अशोक नगर यूपीएचसी में विशेषज्ञों की सेवाएं:-
विशेष रूप से यूपीएचसी अशोक नगर, फतेहाबाद में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा भी मुफ्त परामर्श दिया जा रहा है जिसमें स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. मीनू चौधरी, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. राहुल चौहान व डॉ. पवन मेहता नियुक्त है।
अपील:-
डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. भारत सिंह ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय के भीतर अपने नजदीकी यूपीएचसी या आयुष्मान आरोग्य मंदिर में पहुंचकर इन सरकारी नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments