HomeHaryanaपंडित जसराज जयंती समारोह की तैयारियों का पूर्व विधायक और अधिकारियों ने...

पंडित जसराज जयंती समारोह की तैयारियों का पूर्व विधायक और अधिकारियों ने लिया जायजा

2 फरवरी को गांव पीलीमंदोरी में होगा राज्य स्तरीय आयोजन, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी होंगे मुख्य अतिथि

फतेहाबाद/भट्टू, 22 जनवरी, 2026 (संजीव शर्मा) भारतीय शास्त्रीय संगीत के महान गायक, पद्म विभूषण पंडित जसराज की जयंती के अवसर पर 2 फरवरी को उनके पैतृक गांव पीलीमंदोरी में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह की तैयारियों को लेकर वीरवार को पूर्व विधायक दुड़ाराम, कार्यवाहक उपायुक्त अनुराग ढालिया, पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने गांव का दौरा किया और कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
अधिकारियों ने समारोह स्थल, हेलीपेड तथा पार्किंग स्थलों का निरीक्षण करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मंच व्यवस्था, दर्शक दीर्घा, सुरक्षा प्रबंध, यातायात व्यवस्था, पेयजल, बिजली, स्वच्छता एवं आपातकालीन सेवाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
पूर्व विधायक दुड़ाराम ने कहा कि पंडित जसराज भारतीय शास्त्रीय संगीत की अमूल्य धरोहर हैं, जिनकी साधना ने भारत को विश्व मंच पर गौरवान्वित किया। उनका पैतृक गांव पीलीमंदोरी ऐसी महान विभूति की जन्मभूमि होना अपने आप में गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि पंडित जसराज की जयंती पर राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन नई पीढ़ी को उनकी संगीत विरासत से जोडऩे का सशक्त माध्यम बनेगा। कार्यक्रम में आने वाले नागरिकों और अतिथियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
कार्यवाहक उपायुक्त अनुराग ढालिया ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण की जाएं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सहित अन्य गणमान्य अतिथियों के आगमन को ध्यान में रखते हुए प्रशासनिक स्तर पर किसी भी प्रकार की कमी नहीं छोड़ी जाए।
पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि समारोह के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, ट्रैफिक नियंत्रण तथा भीड़ प्रबंधन के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। उन्होंने हेलीपेड और पार्किंग स्थल की सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की।
उल्लेखनीय है कि पंडित जसराज जयंती समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ पंडित जसराज के संगीत योगदान को स्मरण किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण जोड़ा, एसडीएम राजेश कुमार, जिप सीईओ सुरेश कुमार, डीडीपीओ अनूप सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
फोटो 08 व 09: भट्टू। गांव पीलीमंदोरी में राज्य स्तरीय समारोह की तैयारियों का जायजा लेते हुए पूर्व विधायक दुड़ाराम, कार्यवाहक उपायुक्त अनुराग ढालिया, पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments