HomeHaryanaपिहोवा में आयोजित ऐतिहासिक आयोजन में पहुंचकर कार्यक्रमों में भाग लें नागरिक...

पिहोवा में आयोजित ऐतिहासिक आयोजन में पहुंचकर कार्यक्रमों में भाग लें नागरिक : कार्यवाहक डीसी अनुराग ढालिया

फतेहाबाद ,22 जनवरी 2026 : (संजीव शर्मा) कार्यवाहक डीसी अनुराग ढालिया ने बताया कि हरियाणा सरस्वती विकास धरोहर बोर्ड द्वारा कुरुक्षेत्र जिले के उपमंडल पिहोवा में स्थित पावन सरस्वती तीर्थ पर अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जो 25 जनवरी 2026 तक चलेगा। इस महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा 19 जनवरी को आदि बद्री से किया गया है।
उन्होंने बताया कि पिहोवा के सरस्वती तीर्थ पर आयोजित यह सात दिवसीय महोत्सव हमारी प्राचीन सांस्कृतिक विरासत, सभ्यता और सरस्वती नदी के ऐतिहासिक महत्व को जन-जन तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। महोत्सव के दौरान धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देशभर से श्रद्धालु, विद्वान एवं पर्यटक भाग ले रहे हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां सरस्वती की वंदना में सहभागी बन रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव न केवल धार्मिक आस्था से जुड़ा हुआ है, बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने का भी सशक्त मंच है। जब आम नागरिक इस आयोजन में सक्रिय रूप से सहभागिता करेगा, तो यह महोत्सव निश्चित रूप से विश्व पटल पर अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाएगा। उन्होंने जिला वासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में कुरुक्षेत्र जिले के उपमंडल पिहोवा में आयोजित इस महोत्सव में पहुंचकर कार्यक्रमों में भाग लें और इस ऐतिहासिक आयोजन का साक्षी बनें।
फोटो । कार्यवाहक डीसी अनुराग ढालिया। फाइल फोटो

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments