अमृतसर, 21 जनवरी 2026: उत्तरी रेलवे ने ‘हिंद की चादर’ श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अमृतसर से चारलापल्ली (हैदराबाद शहर) तक विशेष आरक्षित रेलगाड़ियां चलाने की घोषणा की है। इन विशेष ट्रेनों को 04642/04641 नंबर आवंटित किए गए हैं।
रेलवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरक्षित विशेष ट्रेन संख्या 04642 अमृतसर से चारलापल्ली (हैदराबाद) के लिए 23 और 24 जनवरी को सुबह 03:35 बजे अमृतसर रेलवे स्टेशन से रवाना होगी और 47 घंटे 55 मिनट की यात्रा के बाद सुबह 03:30 बजे चारलापल्ली पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में आरक्षित विशेष ट्रेन संख्या 04641 चारलापल्ली (हैदराबाद सिटी) से अमृतसर के लिए 25 और 26 जनवरी को दोपहर 15:40 बजे रवाना होगी और 47 घंटे 30 मिनट बाद दोपहर 15:10 बजे अमृतसर पहुंचेगी।
इस विशेष रेलगाड़ी के प्रमुख ठहराव ब्यास, जालंधर सिटी, फगवाड़ा, ढंडारी कलां, अंबाला कैंट, पानीपत, दिल्ली सफदरजंग, आगरा कैंट, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, बीना, भोपाल, इटारसी, खंडवा, भुसावल, जलगांव, मनमाड़, छत्रपति संभाजीनगर, नांदेड़, बसर, निज़ामाबाद, कामारेड्डी और बोलारम स्टेशन होंगे।
उत्तरी रेलवे ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस विशेष रेल सेवा का लाभ उठाएं और यात्रा से संबंधित जानकारी के लिए अधिकृत रेलवे स्रोतों से संपर्क करें।






