HomePatialaपटियाला को मिला नया डिप्टी कमिश्नर, आईएएस वरजीत वालिया ने संभाला कार्यभार

पटियाला को मिला नया डिप्टी कमिश्नर, आईएएस वरजीत वालिया ने संभाला कार्यभार

पटियाला, 21 जनवरी 2026: पंजाब सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल के तहत आईएएस अधिकारी वरजीत वालिया को पटियाला का नया डिप्टी कमिश्नर (उपायुक्त) नियुक्त किया है। वरजीत वालिया ने औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण कर लिया है।

पदभार संभालने के बाद उपायुक्त वरजीत वालिया ने कहा कि जिला प्रशासन की प्राथमिकता जनता को पारदर्शी, त्वरित और प्रभावी सेवाएं प्रदान करना होगी। उन्होंने कानून-व्यवस्था, विकास कार्यों, जनकल्याण योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और शिकायत निवारण को विशेष महत्व देने की बात कही।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आम जनता से जुड़े मामलों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। नए उपायुक्त की नियुक्ति से जिले में प्रशासनिक कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments