HomeNationalप्रयागराज में वायुसेना का प्रशिक्षण विमान तालाब में गिरा, पायलट सुरक्षित

प्रयागराज में वायुसेना का प्रशिक्षण विमान तालाब में गिरा, पायलट सुरक्षित

प्रयागराज, 21 जनवरी 2026: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां भारतीय वायुसेना का एक प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा शहर के बीचों-बीच स्थित एक तालाब में हुआ। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रशिक्षण विमान उड़ान के दौरान अचानक संतुलन खो बैठा और केपी कॉलेज के पीछे एक तालाब में जा गिरा। विमान के क्रैश होने की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के इलाकों में दूर तक सुनाई दी। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी भी तरह का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है।

तेज आवाज सुनते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए और देखते ही देखते सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीमें भी मौके पर पहुंच गईं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।

बताया जा रहा है कि विमान में सवार पायलट सुरक्षित हैं। उन्हें समय रहते बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार विमान में सवार तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

गौरतलब है कि जिस समय यह हादसा हुआ, उसी दौरान केपी कॉलेज में प्रैक्टिकल परीक्षा चल रही थी। जोरदार आवाज सुनकर कॉलेज परिसर में भी अफरा-तफरी मच गई और लोग तालाब की ओर दौड़ पड़े।

फिलहाल विमान में सवार लोगों की सटीक संख्या को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वायुसेना और प्रशासन की टीमें पूरे मामले की जांच में जुटी हुई हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments