HomeNationalचंडीगढ़ पुलिस ने सेक्टर-32 फायरिंग कांड सुलझाया, बड़े फिरौती रैकेट का भंडाफोड़;...

चंडीगढ़ पुलिस ने सेक्टर-32 फायरिंग कांड सुलझाया, बड़े फिरौती रैकेट का भंडाफोड़; चार आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ 21 जनवरी 2026: चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच (PS-Crime) ने सेक्टर-32 स्थित ‘सेवक फार्मेसी’ में हुई फायरिंग की वारदात को सुलझाते हुए एक बड़े फिरौती रैकेट का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल हो गए।

मुठभेड़ के बाद गिरफ्तारी

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी चांदी रंग की वैगन-आर कार में चंडीगढ़ में दाखिल होने की फिराक में हैं। सेक्टर-39 की ग्रेन मार्केट के पास जब पुलिस ने घेराबंदी की, तो आरोपी कार लेकर भागने लगे, जो आगे जाकर एक बिजली के खंभे से टकरा गई।

इस दौरान आरोपियों ने पुलिस पर गोलियां चला दीं, जिसमें एक गोली एएसआई संजय की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो आरोपियों—राहुल और देवेल शर्मा उर्फ रिक्की—की टांगों में गोली लगी। दोनों को तुरंत जीएमएसएच-16 अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विदेश से संचालित हो रहा था नेटवर्क

जांच में सामने आया है कि इस गिरोह का मास्टरमाइंड साबा गोबिंदगढ़ है, जो वर्तमान में अमेरिका में बैठा है। उसने सिग्नल ऐप के जरिए आरोपी राहुल बिष्ट (एमएससी पास) से संपर्क कर चंडीगढ़ में फायरिंग कर दहशत फैलाने और फिरौती मांगने की जिम्मेदारी सौंपी थी।

गिरफ्तार आरोपी

राहुल बिष्ट (32), निवासी सेक्टर-46, चंडीगढ़ – स्थानीय संपर्क

राहुल (30), निवासी हल्लो माजरा – शूटर

देवेल शर्मा उर्फ रिक्की (41), निवासी हल्लो माजरा – शूटर

कुलविंदर सिंह उर्फ प्रीत (32), निवासी मोहाली – कार चालक

हथियार, नशा और अन्य सामान बरामद

पुलिस ने आरोपियों से 3 देसी पिस्तौल, कई जिंदा कारतूस, 46.26 ग्राम हेरोइन, 392 ग्राम अफीम, 11 मोबाइल फोन, 2 तौलने की मशीनें और वारदात में प्रयुक्त वैगन-आर कार बरामद की है।

पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने 20 जनवरी को जालंधर में एक फॉर्च्यूनर कार पर तीन राउंड फायर किए थे। इसके अलावा 18 जनवरी को मोहाली में एक चार पहिया वाहन लूटने की असफल कोशिश भी की थी। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments