HomeNationalअसम के कोकराझार में युवक की हत्या के बाद हिंसा, दो की...

असम के कोकराझार में युवक की हत्या के बाद हिंसा, दो की मौत, 29 हिरासत में

कोकराझार (असम), 20 जनवरी 2026: पश्चिमी असम के कोकराझार जिले में एक युवक की हत्या के बाद हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं। हिंसा की घटनाओं में अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों की पहचान सुनील मुर्मू और सिखना जवाहलाओ बिसमित के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार 19 जनवरी को गौर नगर इलाके में एक सड़क हादसे के बाद दो समूहों के बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि गुस्साई भीड़ ने सिखना जवाहलाओ बिसमित की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना करीगांव पुलिस स्टेशन से मात्र 1 से 1.5 किलोमीटर की दूरी पर हुई। सिखना, स्थानीय ठेकेदार ब्रोंडा बासुमतारी का दामाद था, जो इलाके में सड़क निर्माण कार्य से जुड़ा हुआ है।

स्थिति बिगड़ने के बाद प्रशासन ने कई इलाकों में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया है। वरिष्ठ अधिकारी हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। पुलिस ने हत्या और हिंसा के मामलों में अब तक 29 लोगों को हिरासत में लिया है और जांच जारी है।

हिंसा के दौरान प्रदर्शनकारियों ने बिरसा कमांडो फोर्स के दो अस्थायी कैंपों में आग लगा दी। इसके अलावा सिदू कान्हू भवन में तोड़फोड़ की गई और कई दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया। घटनास्थल पर खड़ी एक स्कॉर्पियो गाड़ी को भी जला दिया गया। हिंसा में युगिराज ब्रह्मा और प्रभात ब्रह्मा समेत कई लोग घायल हुए हैं।

प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि हालात को नियंत्रण में लाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments