HomePunjabलुधियाना नगर निगम का कर्मचारी 1.50 लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार, विजिलेंस...

लुधियाना नगर निगम का कर्मचारी 1.50 लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार, विजिलेंस ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई

चंडीगढ़, 20 जनवरी 2026: मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (VB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लुधियाना नगर निगम में तैनात सीवरमैन (नंबरदार) बहादुर सिंह को 1 लाख 50 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

राज्य विजिलेंस ब्यूरो के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि यह गिरफ्तारी मुख्यमंत्री की एंटी करप्शन एक्शन लाइन पोर्टल पर दर्ज कराई गई एक शिकायत के आधार पर की गई है। शिकायतकर्ता लुधियाना के फोकल प्वाइंट क्षेत्र के गांव जमालपुर अवाना का निवासी है।

प्रवक्ता के अनुसार, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि आरोपी बहादुर सिंह ने नगर निगम लुधियाना में सीवरमैन के पद पर नौकरी दिलाने के बदले उससे तीन किस्तों में कुल 1,50,000 रुपये की रिश्वत ली। शिकायतकर्ता ने रिश्वत लेते समय आरोपी का वीडियो भी रिकॉर्ड किया था, जिसे साक्ष्य के तौर पर विजिलेंस को सौंपा गया।

शिकायत में यह भी बताया गया कि आरोपी ने शिकायतकर्ता से ढाई वर्षों तक सीवरेज सफाई का काम तो करवाया, लेकिन इसके बदले उसे कोई वेतन नहीं दिया गया।

विजिलेंस ब्यूरो द्वारा की गई जांच और सत्यापन के दौरान आरोप सही पाए गए। इसके बाद आरोपी बहादुर सिंह के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो पुलिस स्टेशन, लुधियाना रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि जांच के दौरान यदि नगर निगम लुधियाना के किसी अन्य अधिकारी या कर्मचारी की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments