HomePatialaशिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस पटियाला में फहराएंगे तिरंगा

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस पटियाला में फहराएंगे तिरंगा

77वें गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर डिप्टी कमिश्नर ने की बैठक

पटियाला, 20 जनवरी, 2026: पंजाब के तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण, उच्च शिक्षा एवं भाषाएं, स्कूल शिक्षा तथा सूचना एवं लोक संपर्क मंत्री सरदार हरजोत सिंह बैंस 26 जनवरी को 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पोलो ग्राउंड, पटियाला में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराएंगे। इस अवसर पर वे पंजाबवासियों के नाम संदेश भी देंगे और परेड की सलामी लेंगे।

यह जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर डॉ. प्रीति यादव ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर पोलो ग्राउंड में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने सभी संबंधित जिला अधिकारियों को निर्देश दिए कि समारोह की तैयारियां समय पर और सुचारू ढंग से पूरी की जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस राष्ट्रीय पर्व के आयोजन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और विभागाध्यक्ष स्वयं व्यवस्थाओं की निगरानी सुनिश्चित करेंगे।

डॉ. प्रीति यादव ने परेड, मार्च पास्ट, झांकियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम, गिद्धा, भांगड़ा, जरूरतमंदों को ट्राइसाइकिल व सिलाई मशीनों का वितरण तथा सम्मान समारोह सहित अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की। साथ ही उन्होंने समारोह की रिहर्सल का भी निरीक्षण किया।

उन्होंने बताया कि 26 जनवरी को सुबह 9:58 बजे तिरंगा फहराने की रस्म के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इस अवसर पर जिले के स्वतंत्रता सेनानियों, उनके परिवारों और वीर नारियों को भी सम्मानित किया जाएगा।

बैठक में एडीसी (जनरल) सिमरप्रीत कौर, एसपी पलविंदर सिंह चीमा, नगर निगम की संयुक्त आयुक्त दीपूजोत कौर, एसडीएम हरजोत कौर मावी, मुख्यमंत्री फील्ड ऑफिसर सतीश कुमार सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments