- कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
पटियाला, 19 जनवरी, 2026: पंजाब सरकार द्वारा खत्री अरोड़ा कल्याण बोर्ड में पटियाला से राजिंदर मोहन को सदस्य नियुक्त किए जाने से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल बन गया है। इस अवसर पर राजिंदर मोहन ने पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व का दिल से धन्यवाद करते हुए कहा कि यह नियुक्ति उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है।
राजिंदर मोहन ने कहा कि वे “आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक श्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान, पंजाब प्रभारी श्री मनीष सिसोदिया जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री अमन अरोड़ा जी, पंजाब के ऑब्जर्वर श्री आदिल अहमद खान जी, श्री दीपक चौहान (पंजाब मामलों के प्रभारी) तथा पटियाला के संगठन इंचार्ज कुंदन गोगिया सहित समूचे पार्टी हाईकमान के अत्यंत आभारी हैं, जिन्होंने उन पर भरोसा जताते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी।” उन्होंने कहा कि संगठन इंचार्ज द्वारा मिली निरंतर हौसला-अफजाई, मार्गदर्शन और प्रेरणा के कारण ही आज उन्हें यह सम्मानजनक अवसर प्राप्त हुआ है।
उन्होंने कहा कि वे अरोड़ा (खत्री) समाज के कल्याण, विकास और अधिकारों के लिए पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ काम करेंगे, साथ ही पार्टी की जन-हितैषी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
राजिंदर मोहन ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार समाज के हर वर्ग के लिए ऐतिहासिक फैसले ले रही है और वे इस यात्रा में पूरी ताकत से अपना योगदान देंगे।
फोटो — पार्टी हाईकमान का धन्यवाद करते हुए राजिंदर मोहन
Rajinder Mohan (सचिव)
Mayor Office Patiala
83609 66060






