मोहाली (पंजाब), 18 जनवरी 2026: पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ को सीने में दर्द की शिकायत के बाद मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकीय जांच के बाद अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
अस्पताल सूत्रों के अनुसार, एंजियोग्राफी जांच में किसी भी तरह की गंभीर समस्या सामने नहीं आई और इलाज के दौरान उनकी हालत पूरी तरह स्थिर बनी रही। एहतियातन उन्हें कुछ समय तक चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया था, इस दौरान आवश्यक मेडिकल जांचें की गईं।
डॉक्टरों ने बताया कि सुनील जाखड़ की सेहत अब सामान्य है और उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है।






