HomeNationalमालदा से पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को पीएम मोदी ने दिखाई...

मालदा से पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी, छात्रों से किया संवाद

मालदा, 18 जनवरी 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के मालदा में देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद छात्रों से संवाद किया। यह वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस हावड़ा–गुवाहाटी (कामाख्या) रूट पर चलेगी और लंबी दूरी की रेल यात्रा को और अधिक आरामदायक बनाएगी।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर छात्रों के साथ अपनी बातचीत को “यादगार” बताते हुए कहा कि पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के शुभारंभ को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह है। ट्रेन में मौजूद एक छात्र ने इसे “जिंदगी में एक बार मिलने वाला सुनहरा अवसर” बताया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि मालदा से पश्चिम बंगाल के विकास को नई गति मिली है। उन्होंने राज्य के लिए नई रेल सेवाओं और बुनियादी ढांचे की घोषणाएं करते हुए कहा कि इससे यात्रा आसान होगी, व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं के लिए नए अवसर पैदा होंगे।

पीएम मोदी ने इसे भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन लंबी यात्राओं को अधिक आरामदायक और यादगार बनाएगी। साथ ही उन्होंने बंगाल को चार नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात देने की भी घोषणा की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments