HomePunjabलुधियाना में पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, गैंगस्टर नेटवर्क ध्वस्त

लुधियाना में पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, गैंगस्टर नेटवर्क ध्वस्त

10 आरोपी हथियारों सहित गिरफ्तार

लुधियाना, 18 जनवरी 2026: लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक कुख्यात गैंगस्टर से जुड़े आपराधिक मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है और इस मामले में 10 आरोपियों को भारी मात्रा में हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई की जानकारी पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने दी है।

डीजीपी गौरव यादव ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट साझा करते हुए बताया कि तीन सप्ताह तक चले विशेष ऑपरेशन के दौरान इस मॉड्यूल से जुड़े 10 कारकुनों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से विदेशी हथियार भी बरामद किए हैं, जिनमें 2 ऑस्ट्रियन ग्लॉक पिस्तौल और 10 अन्य अत्याधुनिक हथियार शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी राज्य में अराजकता फैलाने के उद्देश्य से अवैध हथियारों की तस्करी, धमकी देने और योजनाबद्ध हत्याओं जैसी गंभीर आपराधिक गतिविधियों में शामिल थे। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस और आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अन्य फरार साथियों की तलाश में आगे की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments