CM भगवंत मान के बयान से नाराज़गी
पंजाब, 18 जनवरी 2026: पंजाब की राजनीति से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बंगा से विधायक डॉ. सुखविंदर कुमार सुखी ने चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया है। इस फैसले की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर लाइव आकर साझा की।
बताया जा रहा है कि हाल ही में पवित्र स्वरूपों से जुड़े मामले पर मुख्यमंत्री भगवंत मान के बयानों से वे नाराज़ चल रहे थे। लाइव प्रसारण के दौरान डॉ. सुखी ने साफ तौर पर कहा कि “राजा साहिब के सम्मान के लिए वे किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं।”
डॉ. सुखविंदर कुमार सुखी ने यह भी घोषणा की कि वे कैबिनेट मंत्री पद के साथ-साथ चेयरमैन कन्वीनर के पद से भी इस्तीफा दे रहे हैं। उनके इस कदम को पंजाब की सियासत में एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम माना जा रहा है, जिससे आने वाले दिनों में राजनीतिक हलचल तेज होने की संभावना है।






