HomeHaryanaहरियाणा के रेल यात्रियों को बड़ी सौगात, इंदौर–दिल्ली एक्सप्रेस का रूट बढ़ाकर...

हरियाणा के रेल यात्रियों को बड़ी सौगात, इंदौर–दिल्ली एक्सप्रेस का रूट बढ़ाकर हिसार तक किया गया

हिसार, 16 जनवरी 2026: नए साल पर हरियाणा के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। रेल मंत्रालय ने इंदौर से दिल्ली के बीच चलने वाली त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन के रूट विस्तार को मंजूरी दे दी है। अब यह ट्रेन इंदौर से दिल्ली होते हुए रोहतक और महम के रास्ते हिसार तक चलेगी।

इस रूट विस्तार से केवल हिसार ही नहीं, बल्कि हांसी, महम और रोहतक जिलों के यात्रियों को भी सीधा लाभ मिलेगा। अब इन क्षेत्रों के यात्रियों को इंदौर जाने के लिए दिल्ली जाकर ट्रेन बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि उन्हें अपने नजदीकी स्टेशन से ही सीधी रेल सेवा उपलब्ध होगी। साथ ही दिल्ली आने-जाने के लिए भी एक अतिरिक्त ट्रेन की सुविधा मिलेगी।

रेलवे के अनुसार, अब यह ट्रेन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की बजाय दिल्ली सफदरजंग रेलवे स्टेशन से संचालित की जाएगी।

ट्रेन नंबर 20957 (इंदौर–हिसार) प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार और रविवार को शाम 4:45 बजे इंदौर से रवाना होकर सुबह 4:52 बजे दिल्ली सफदरजंग रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। इसके बाद शकूर बस्ती और रोहतक होते हुए यह ट्रेन सुबह 9:20 बजे हिसार रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन नंबर 20958 (हिसार–इंदौर) प्रत्येक सोमवार, वीरवार और शनिवार को दोपहर 1:20 बजे हिसार से चलकर शाम 6:15 बजे दिल्ली सफदरजंग रेलवे स्टेशन पहुंचेगी और अगले दिन सुबह 6:45 बजे इंदौर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इस रूट परिवर्तन को रेलवे बोर्ड की मंजूरी मिल चुकी है। फिलहाल पुराने रूट पर इस ट्रेन की टिकट बुकिंग रोक दी गई है। नया रूट और संशोधित समय-सारिणी जारी होने के बाद टिकट बुकिंग दोबारा शुरू की जाएगी। संभावना है कि यह ट्रेन 15 मार्च के बाद नए रूट पर संचालित होने लगेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments